ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BIHAR CRIME : बर्थडे पार्टी में लड़की से छेड़खानी का विवाद, अब बाइक सवार ने सीने में उतार दी गोली

बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी उंचा नजर आ रहा है। ऐसे में बर्थडे पार्टी में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है।

BIHAR CRIME
गोली मारकर हत्या
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बर्थडे पार्टी में लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद सीने में गोली उतारकर मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है। 


दरअसल, कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव में बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया जा रहा था वहां मौजूद लोगों द्वारा एक लड़की के साथ छेड़खानी की जाने लगी। जब उसका विरोध किया गया तो विवाद काफी हद तक बढ़ गया। इसके बाद बर्थडे पार्टी मना कर घर जाने के दौरान युवक के सीने में पीछे से बाइक सवार दो लोगों ने दो गोली मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों की बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई। फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया और चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृत व्यक्ति की पहचान चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव के निजामुद्दीन अंसारी का पुत्र नौशाद अंसारी बताया जा रहा है ।


भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया फकराबाद गांव के समीप रात्रि करीब दो-तीन बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना  करने वाले अभयुक्त को चिन्हित कर लिया गया है। अनुसंधान के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त और मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। पूर्व में साथ में कई अपराधी घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं। 


जन्मदिन की पार्टी में सभी एकत्रित हुए थे। जहां लड़की छोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद लौटने के क्रम में दोनों पक्षों में फकराबाद में झगड़ा हुआ जिसमें गोली लगने से नौशाद अंसारी की मौत हो गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। घटना से दो खोखा बरामद हुआ है। चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक और एफएसएल की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता