ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Bihar News: हड़ताल पर जाएंगे इस जिले के 102 एंबुलेंस कर्मी, मांग पूरी नहीं होने पर कर दिया एलान

Bihar News: बिहार के कैमूर में अपनी मांगों को लेकर 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। कैमूर के 102 एंबुलेंस कर्मी दो फरवरी से काम ठप कर देंगे.

Bihar News
मरीजों की बढ़ेगी परेशानी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कैमूर में 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। मांगे नहीं पूरी होने पर जिले के सभी 102 एंबुलेंस कर्मी आगामी दो फरवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे। कैमूर के 102 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा शुक्रवार को कैमूर जिले के स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल को आवेदन दिया है।


102 एंबुलेंस कर्मियों का कहना था कि उनका तीन महीने का वेतन अभी तक बकाया है, जिसका भुगतान नहीं किया गया। जिस कंपनी ने एंबुलेंस का कांट्रेक्ट लिया है वह पैसा दे नहीं रही है। अपनी मांगों के समर्थन में पैदल मार्च करते हुए 102 एंबुलेंस कर्मियों ने कैमूर डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल को ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नहीं होने पर 2 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है।


संघ के प्रदेश सचिव ऋषि मुनीराम और जिलाध्यक्ष गणेश कुमार पांडेय ने बताया कि 102 एंबुलेंस के कर्मचारी दिन-रात मरीजों की सेवा करने में लगे हुए हैं। उनका वेतन तीन महीने से बकाया है अभी तक इस पर कोई सुनवाई या पहल नहीं किया गया। अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो दो फरवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे। 


उन्होंने कहा कि जब पुरानी कंपनी 102 एंबुलेंस को चलवा रही थी तो उस कंपनी से एक महीने का वेतन बकाया है और नई कंपनी ने जब से एंबुलेंस चलवाने का कांट्रेक्ट अपने जिम्मा लिया तो उसके साथ दो महीने का वेतन बकाया है और वही एंबुलेंस का मेंटेनेंस भी सही ढंग से नहीं किया जा रहा है, जिससे बहुत परेशानी हो रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता