ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

एसपी की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, पुलिस कप्तान समेत 3 पुलिसकर्मियों को आई चोट

KAIMUR : इस वक्त एक ताजा खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है. जहां पुलिस अधीक्षक की गाड़ी रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई है. इस सड़क हादसे में एसपी समेत 3 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR :  इस वक्त एक ताजा खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है. जहां पुलिस अधीक्षक की गाड़ी रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई है. इस सड़क हादसे में एसपी समेत 3 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं. अपराधियों का पीछा करते हुए नॅशनल हाइवे पर यह सड़क दुर्घटना हुई है.


घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना इलाके की है. जहां बरेज गांव के पास नेशनल हाइवे-2 पर एसपी की गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि भभुआ थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले 10 लाख रुपए की लूट हुई थी. जिसके बाद अपराधियों के बारे में कैमूर एसपी को गुप्त सूचना मिली कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से NH-2 पर कुछ अपराधी जा रहे हैं. जिसके बाद कैमूर एसपी, भभुआ डीएसपी, मोहनिया थाना प्रभारी और भभुआ थाना प्रभारी अपराधी को पकड़ने के लिए मोहनिया थाना क्षेत्र के nh2 पर पहुंचे. जब एक कंटेनर से पीछा कर आगे बढ़ रहे थे, तभी एसपी के आगे वाला गाड़ी एक होटल के पास अचानक ब्रेक ले लिया. जिससे एसपी की गाड़ी पीछे से ट्रक में घुस गई. गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी से बाहर कैमूर एसपी सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.


गाड़ी छतिग्रसत होने के बाद एसपी को घुटने में चोट लगी तो पुलिस कर्मी को भी चोटें आई. एसपी की गाड़ी एक्सीडेंट करने की सूचना जैसे ही और पुलिसकर्मियों को मिली सभी घटनास्थल पर पहुंचे. एसपी को अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दूसरे वाहन से वापस आना पड़ा. कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया 10 लाख रुपए लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मैं और पुलिस टीम जा रही थी तभी मेरी गाड़ी के आगे जा रहे ट्रक के ब्रेक लेने से उसमें टकरा गई. जिसमें गाड़ी तो छतिग्रस्त हो गया हम लोग को हल्की चोटें आई हैं सभी लोग सुरक्षित हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता