ब्रेकिंग
पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल

सड़क किनारे पलटा बालू लदा ओवरलोडेड ट्रक, रेस्कयू ऑपरेशन जारी

KAIMUR : कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली के पास NH- 2 पर बालू लदा ट्रक अधिकारियों के नजर से बचने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गई. ट्रक में चालक और खलासी दो

सड़क किनारे पलटा बालू लदा ओवरलोडेड ट्रक, रेस्कयू ऑपरेशन जारी
Anamika
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर  के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली के पास NH- 2 पर बालू लदा ट्रक अधिकारियों के नजर से बचने के चक्कर में  सड़क किनारे पलट गई. ट्रक में चालक और खलासी दोनों फंस गए. लेकिन कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एनएचएआई और ग्रामिणों ने चालक को किसी तरह से निकाल लिया और खलासी को अभी रेसक्यू किया जा रहा है. 

 मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रविवार की रात बालू लदे ओवरलोड ट्रक को पकड़ने के लिए अधिकारियों द्वारा एनएच -2 पर ट्रकों का जांच की जा रही थी. लेकिन जैसे ही अधिकारी वहां से रात में ड्यूटी बदलने के दौरान हटे उसी समय बालू लदे ओवरलोड ट्रक पकड़ाने के डर से अधिकारियों की नजर चुरा कर भागने लगा. इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक  चाट में जा पलटा और चालक उसी में फंस गया.

घटना की सूचना जैसे ही एनएचआई को मिली ग्रामीण और एनएचआई मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गए.  एनएचआई के कर्मी ने बताया बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर यूपी जाने के दौरान मोहनिया के देवकली के पास पलट गया है. चालक और खलासी फंसा था, चालक को निकाल लिया गया है और खलासी को निकाला जा रहा है.