ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: कोरोना से दारोगा की मौत, ग्रामीणों ने शव दफनाने से रोका

KAIMUR: बिहार में कोरोना से एक और दारोगा की मौत हो गई है. यह दारोगा भभुआ थाना में पदस्थापित थे. जब ग्रामीणों को सूचना मिली तो वह भड़क गए. शव को दफनाने से

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में कोरोना से एक और दारोगा की मौत हो गई है. यह दारोगा भभुआ थाना में पदस्थापित थे. जब ग्रामीणों को सूचना मिली तो वह भड़क गए. शव को दफनाने से रोक दिया. दारोगा की मोहनिया स्थित घर पर कोरोना से मौत हो गई थी.

एसपी पहुंचे मृतक के घर

बताया जा रहा है कि मृतक दारोगा डेढ़ माह में रिटायर होने वाले थे. लेकिन कुछ दिन पहले वह बीमार हो गए थे. जब टेस्ट कराया गया तब वह कोरोना पॉजिटिव निकले थे. दारोगा के मौत की सूचना मिलते ही कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद पीड़ित परिवार के घर वालों से मिलने के लिए पहुंचे. जहां शव को दफनाने से लेकर सारी सुविधाएं मिलने तक आश्वासन दिया.

ग्रामीणों ने शव दफनाने से रोका

जब शव के दफनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी रतवारा नदी पर पहुंचे तो ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर नदी के पास शव दफनाने से मना करने लगे. दो घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मी को शव के साथ खदेड़ दिया.


टैग्स