ब्रेकिंग
‘बिहार कंगाल होने की कगार पर’, राज्य की वित्तीय स्थिति पर तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, किसे बताया ‘दिवालिया नेतृत्व’?घर के दरवाजे पर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, गहने लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तारपेट्रोल-डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी, अब एक दिन में इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा ईंधनशराबबंदी वाले राज्य में ट्रक से 1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, नशे की खेप कैसे पहुंच रही बिहार?Bihar News: बिना रास्ता का पुलिया..यह बिहार में ही संभव है ! जनता हैरान....मोतिहारी में सरकारी खजाने पर डाका या विकास का अनोखा मॉडल ? ‘बिहार कंगाल होने की कगार पर’, राज्य की वित्तीय स्थिति पर तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, किसे बताया ‘दिवालिया नेतृत्व’?घर के दरवाजे पर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, गहने लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तारपेट्रोल-डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी, अब एक दिन में इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा ईंधनशराबबंदी वाले राज्य में ट्रक से 1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, नशे की खेप कैसे पहुंच रही बिहार?Bihar News: बिना रास्ता का पुलिया..यह बिहार में ही संभव है ! जनता हैरान....मोतिहारी में सरकारी खजाने पर डाका या विकास का अनोखा मॉडल ?

बिहार में एनकाउंटर का डर बेअसर? कैमूर में नाच के मंच पर चमका तमंचा, वायरल VIDEO ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

Bihar Crime News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में नाच कार्यक्रम के दौरान एक युवक द्वारा खुलेआम तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और पुलिस जांच....

बिहार में एनकाउंटर का डर बेअसर? कैमूर में नाच के मंच पर चमका तमंचा, वायरल VIDEO ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों में खौफ पैदा करने को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. एनकाउंटर से लेकर विशेष अभियान तक चलाए जा रहे हैं, लेकिन कई घटनाएं इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही हैं. ताजा मामला कैमूर जिले से सामने आया है, जहां एक नाच कार्यक्रम के दौरान युवक खुलेआम हथियार लहराता दिखाई दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल उठने लगे हैं.


मामला कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पसपिपरा गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार 10 जून की रात गांव में आयोजित एक नाच कार्यक्रम के दौरान भीड़ के बीच मौजूद एक युवक ने कथित तौर पर तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


वायरल वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद उसे कानून का कोई डर दिखाई नहीं दिया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर अपराधियों और असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं दिख रहा.


ग्रामीणों का कहना है कि शादी, बारात, ऑर्केस्ट्रा और नाच कार्यक्रमों में हथियारों का प्रदर्शन अब धीरे-धीरे आम बात बनता जा रहा है. कई बार ऐसे आयोजनों में लोग सोशल मीडिया पर रौब जमाने और दबंगई दिखाने के लिए हथियारों का प्रदर्शन करते हैं. इससे न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती है.


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और वीडियो की जांच की जा रही है. पुलिस गुप्तचरों और स्थानीय चौकीदारों की मदद से हथियार लहराने वाले युवक की पहचान करने में जुटी हुई है. आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


हालांकि इस घटना के बाद लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों का कहना है कि अक्सर वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस सक्रिय होती है, जबकि ऐसे आयोजनों में पहले से निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए. अगर समय रहते सख्ती की जाए तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है.


फिलहाल वायरल वीडियो ने कैमूर पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है. अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस आरोपी तक कितनी जल्दी पहुंचती है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है