ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

खैनी देने से मना करने पर दुकानदार को मार दी गोली, इलाके में मातम का माहौल

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। दुक

खैनी देने से मना करने पर दुकानदार को मार दी गोली, इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने खैनी देने से इंकार किया था। इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा गांव में दुकानदार बैजनाथ मिश्र खैनी की दुकान चलाते थे। ऐसे में दुकान बंद करने के दौरान एक व्यक्ति उनसे खैनी मांगने के लिए आया था। दुकानदार दुकान खोलकर खैनी देने से मना कर दिया। व्यक्ति गुस्से में होकर वहां से चला गया और बैजनाथ मिश्र भी घर चले गए। 


उसके बाद  खैनी दुकानदार की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बैजनाथ मिश्र खाना खाकर अपने घर में सोए हुए थे। इसी बीच मध्य रात्रि में अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुन घर के अंदर से परिजन बाहर आये  तो देखा कि बैजनाथ मिश्र को खून से लथपथ थे। उसके बाद इसकी सूचना दलसिंहसराय थाने की पुलिस को दी गई। 


इधर, इस मामले को लेकर दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है।  दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया है कि घटनास्थल पर मिले सबूत के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें