ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

SLC जारी करने के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली, सोशल मीडिया पर शिक्षक का वीडियो वायरल

Bihar News: कटिहार के कदवा स्थित आनंदी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में SLC जारी करने के नाम पर छात्रों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शिक्षक का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित आनंदी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, कदवा में स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) जारी करने के नाम पर एक शिक्षक पर छात्रों से कथित रूप से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। 


इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, First Bihar वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर शिक्षक SLC देने के बदले छात्रों से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है।


स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में इस तरह की कथित वसूली विद्यार्थियों और अभिभावकों के भरोसे को कमजोर करती है।


लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय नागरिकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्ट- सोनू चौधरी, कटिहार

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता