ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

काम में लापरवाही के आरोप में SI और ASI निलंबित, वायरल वीडियो के आधार पर हुआ एक्शन

SASARAM: पिछले दो दिनों से नगर थाना सासाराम में पुलिस की कर्तव्यहीनता का वायरल वीडियो सामने आ रहा था, जिसके बाद रोहतास एसपी आशीष भारती ने दो लोगों को निलंबित कर दिया है। दरअसल

काम में लापरवाही के आरोप में SI और ASI निलंबित, वायरल वीडियो के आधार पर हुआ एक्शन
First Bihar
3 मिनट

SASARAM: पिछले दो दिनों से नगर थाना सासाराम में पुलिस की कर्तव्यहीनता का वायरल वीडियो सामने आ रहा था, जिसके बाद रोहतास एसपी आशीष भारती ने दो लोगों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, पिछले 2 दिनों से नगर थाना सासाराम के इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर के मनमुटाव का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में डिहरी एएसपी नवजोत सिम्मी के जांच के बाद एसपी आशीष भारती ने वीडियो वायरल करने वाले दारोगा गौतम कुमार के साथ एएसआई ललितेश्वर सिंह को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है।



दारोगा गौतम कुमार ने नगर थाना इंस्पेक्टर एसके सिन्हा सहित कई वरिय पदाधिकारी पर आरोप के लगाते हुए वीडियो वायरल किए हैं। वायरल वीडियो में रोहतास पुलिस की किरकीरी दारोगा ने की है। वायरल वीडियो की हकीकत जानने पहुंचे पत्रकार ने चौकाने वाले तथ्य उजागर किए। जिस मामले को लेकर नगर थाना सासाराम के एक दरोगा द्वारा पिछले दो दिनों किए जा रहे वायरल वीडियो का सच जानने के लिए पीड़ित से पत्रकार ने मुलाकात की। जहां पीड़ित ने बताया कि अबैध बालू लोड ट्रैक्टर को नगर थाना सासाराम में जप्त होने पर खनन और परिवहन विभाग फाईन जमा करने के बाद नगर थाना सासाराम के दरोगा गौतम कुमार ने 30 हजार रुपए में उक्त वाहन छोड़ने के लिए तय किया था। लेकिन 20 हज़ार में वाहन छोड़ने के बात पर भुगतान करने पर भी टाल मटोल करने लगे जिसके बाद दारोगा गौतम कुमार की शिकायत थानाध्यक्ष एसके सिन्हा के पास पहुंचते ही दारोगा सह मालखाना प्रभारी गौतम कुमार आपा खो बैठे। 



एक के बाद एक कनिय-वरीय पुलिस पदाधिकारी के वीडियो वायरल करने लगे जो राजधानी तक में चर्चा का विषय बन गया। पीड़ित ट्रैक्टर वाले श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि मलखाना प्रभारी को ट्रैक्टर छोड़ने के लिए 30 हजार में डील हुई थी लेकिन 20 हज़ार रुपए भुगतान करने के बाद टालमटोल करने पर उसे विवश होकर नगर थाना लौटना पड़ा। जहां थानाध्यक्ष द्वारा गाड़ी छोड़ने के बाद मलखाना प्रभारी सह दरोगा गौतम कुमार ने उक्त ट्रैक्टर को रोक दिया। उसके बाद वाक्युद्ध वायरल वीडियो दारोगा ने करने लगा। गौरतलब हो कि वायरल वीडियो करने वाले दरोगा गौतम कुमार पर रोहतास जिले में भी कई थाना में पदस्थापना के दौरान कई गंभीर आरोप की जांच जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता