ब्रेकिंग
मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?

काम की तलाश में नागालैंड गए थे बिहार के मजदूर, भीषण सड़क हादसे में चार की हो गई मौत

KATIHAR : भीषण सड़क हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई है। सभी मजदूर नागालैंड में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम में लगे थे। सभी कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के रहने वाले बताए जा र

काम की तलाश में नागालैंड गए थे बिहार के मजदूर, भीषण सड़क हादसे में चार की हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : भीषण सड़क हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई है। सभी मजदूर नागालैंड में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम में लगे थे। सभी कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बीते शनिवार को सभी मजदूर ऑटो पर सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित टैंकर ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत है गई, जिसमें चार कटिहार के रहने वाले थे।


बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पांच दिन पहले ही कटिहार के कोढ़ा प्रखंड स्थित रज्जीगंज गांव से मजदूरी करने के लिए नागालैंड गए थे। मृतकों की पहचान रघुवंश महतो, पंकज कुमार, संजय कुमार और शिव नंदन कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतकों की उम्र 19 से 24 साल के बीच थी। स्थानीय पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


नागालैंड पुलिस ने हादसे के शिकार हुए सभी मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद सभी शवों को बिहार भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है। 

टैग्स