ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

के के पाठक का नया आदेश, शिक्षा विभाग में छुट्टियां रद्द; जानिए क्या है वजह

PATNA : बिहार में लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके परिणाम आते ही अब शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराने को लेकर राज

के के पाठक का नया आदेश, शिक्षा विभाग में छुट्टियां रद्द; जानिए क्या है वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोजित शिक्षक बहाली परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके परिणाम आते ही अब शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराने को लेकर राज्य मुख्यालय समेत सभी जिलों और प्रखंडों में कार्यरत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छ्ट्टी बुधवार से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहीं, विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र भेजा है।


के के पाठक के तरफ से जिलाधिकारियों को जो पत्र लिखा गया है उसमें कहा गया है कि 18 अक्टूबर से अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों-कर्मियों की छुट्टी रद्द करने की कृपा करें। ताकि, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित शिक्षकों की काउंसिलिंग सुचारू रूप से हो। 


इसके साथ ही केके पाठक ने यह भी जिलाधिकारियों को यह भी कहा है कि 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक शिक्षा कर्मियों को किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था और अन्य प्रकार की ड्यूटी में नहीं लगाया जाये। काउंसिलिंग स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैयाती करने को भी कहा गया है। ताकि किसी भी तरह कोई समस्या नहीं हो। 


आपको बताते चलें कि, बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक बहाली परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट अभी पूरी तरीके से जारी नहीं हुआ है लेकिन उच्च माध्यमिक का रिजल्ट जारी हो गया है और माध्यमिक का भी आज रिजल्ट जारी हो सकता है।  रिजल्ट देखने के लिए परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आयोग के नोटिफिकेशन को क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते है।