ब्रेकिंग
बिहार के महाधिवक्ता पी.के. शाही ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार की सरकार में बने थे एडवोकेट जनरलनेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद पटना पुलिस अलर्ट, बढाई गई खान सर की कोचिंग की सुरक्षारौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने जताई यह आशंका; सीएम सम्राट से कर दी बड़ी मांगकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानबिहार के महाधिवक्ता पी.के. शाही ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार की सरकार में बने थे एडवोकेट जनरलनेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद पटना पुलिस अलर्ट, बढाई गई खान सर की कोचिंग की सुरक्षारौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने जताई यह आशंका; सीएम सम्राट से कर दी बड़ी मांगकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचान

Bihar News: चलती ट्रेन में जूनियर इंजीनियर को मारी गोली! जनसाधारण एक्सप्रेस में फायरिंग से मची दहशत, रेलवे सुरक्षा पर बड़े सवाल

खगड़िया-बदला रेलखंड पर जनसाधारण एक्सप्रेस में जूनियर इंजीनियर देव कुमार गुंजन को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में बेगूसराय में इलाज जारी।

Bihar news
Bihar news
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News :  बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया-बदला रेलखंड से सामने आया है, जहां चलती ट्रेन में एक जूनियर इंजीनियर को गोली मार दी गई। इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान झारखंड के गोड्डा निवासी देव कुमार गुंजन के रूप में हुई है, जो जमुई स्थित पावर ग्रिड में कनिय अभियंता (जूनियर इंजीनियर) के पद पर कार्यरत हैं।


जानकारी के अनुसार देव कुमार गुंजन जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब खगड़िया-बदला रेलखंड के बदलाघाट स्टेशन के आसपास पहुंची, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर ट्रेन के अंदर ही गिर पड़े। अचानक हुई फायरिंग से यात्रियों में दहशत फैल गई और ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतनी तेजी से हुई कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग अपनी सीटों से उठकर इधर-उधर भागने लगे। वहीं, अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने में सफल रहे।


घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। घायल देव कुमार गुंजन को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। फिलहाल बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


बताया जाता है कि देव कुमार गुंजन की पत्नी अस्मिता कुमारी सुपौल में मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद उनके परिवार में भी चिंता का माहौल है। जैसे ही गोलीबारी की सूचना परिजनों तक पहुंची, वे अस्पताल के लिए रवाना हो गए।


चलती ट्रेन में हुई इस वारदात ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि यदि ट्रेन के भीतर अपराधी हथियार लेकर आसानी से प्रवेश कर सकते हैं और किसी को गोली मारकर फरार हो सकते हैं, तो आम यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।


इधर, पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस आपसी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद, लूटपाट या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के समय ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशनों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है।


चलती ट्रेन में दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी ने न सिर्फ यात्रियों को झकझोर दिया है, बल्कि रेलवे सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इस हमले के पीछे कौन लोग थे और उनका मकसद क्या था।