ब्रेकिंग
समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦रेलवे में नौकरी का दिखाया सपना... फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती के साथ किया गलत काम, असिस्टेंट लोको पायलट पर FIR✦बिहार में 5 करोड़ से अधिक के सभी टेंडरों की होगी जांच, निगरानी ने इन 9 विभागों से मांगी जानकारी✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦रेलवे में नौकरी का दिखाया सपना... फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती के साथ किया गलत काम, असिस्टेंट लोको पायलट पर FIR✦बिहार में 5 करोड़ से अधिक के सभी टेंडरों की होगी जांच, निगरानी ने इन 9 विभागों से मांगी जानकारी

छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र में पाटीदारी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में पाटीदारी विवाद को लेकर हुई झड़प के दौरान एक युवक को गोली मारी गयी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गये। घटना रसूलपुर मिडिल स्कूल के समीप की बताई जा रही है, जहां आपसी विवाद के दौरान युवक को गोली लगने की सूचना है।


घटना के बाद परिजन घायल युवक को निजी वाहन से इलाज के लिए पटना लेकर चले गए। युवक को कितनी गोलियां लगी हैं, इसे लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जानकारी में दो से तीन गोलियां लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


पाटीदारी विवाद से जुड़ा है मामला

मढ़ौरा डीएसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पाटीदारी विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया है। घायल युवक ने पुलिस को दिए अपने बयान में कुछ लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।


पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस घायल युवक के बयान और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट