ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

Bihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

पटना में गुरुवार शाम अचानक तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, जबकि कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बिहार न्यूज
पटना में बारिश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Weather: पटना में अचानक मौसम का मिजाज बदला है। गुरुवार की देर शाम से तेज आंधी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। 


मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर सहित 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, वही पटना, नालंदा और गयाजी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना जतायी है।  


पटना, नालंदा, समस्तीपुर समेत आसपास के अन्य जिलों में भी मौसम खराब हो गया है। 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी दिखाया गया है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार शाम को इसका तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया था। गुरुवार को दिन में छपरा और मोतिहारी में झमाझम बारिश हुई और शाम होते ही पटना में भारी बारिश होने लगी। अचानक हुई बारिश से पटना का मौसम सुहाना हो गया है। भीषण गर्मी से जुझ रहे पटना के लोगों ने राहत की सांस ली है। 

Bihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

टैग्स