ब्रेकिंग
माले विधायक संदीप सौरभ हिरासत में, AISA अध्यक्ष धनंजय समेत कई लोगों को भी पटना पुलिस ने घर से उठाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भरत तिवारी के परिजन, सीएम बोले- परिवार को मिलेगा न्यायBihar News: बिहार के न्यायालयों में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिला जज का तबादला; महानिबंधक समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियांनेपाल में मान्य होंगे 200 और 500 रुपये के नए भारतीय नोट, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा'सदन पैसे उठाने की जगह नहीं', पवन सिंह और तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू MLC नीरज कुमारमाले विधायक संदीप सौरभ हिरासत में, AISA अध्यक्ष धनंजय समेत कई लोगों को भी पटना पुलिस ने घर से उठाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भरत तिवारी के परिजन, सीएम बोले- परिवार को मिलेगा न्यायBihar News: बिहार के न्यायालयों में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिला जज का तबादला; महानिबंधक समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियांनेपाल में मान्य होंगे 200 और 500 रुपये के नए भारतीय नोट, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा'सदन पैसे उठाने की जगह नहीं', पवन सिंह और तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू MLC नीरज कुमार

रेलवे की आपत्ति के बाद जेपी सेतु पर भारी वाहनों का परिचालन बंद, गांधी सेतु पर बालू लदी गाड़ियां नहीं चलेंगी

PATNA : जेपी सेतु पर भारी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। रेलवे की आपत्ति के बाद राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक का निर्देश दिया था। जिसक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : जेपी सेतु पर भारी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। रेलवे की आपत्ति के बाद राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक का निर्देश दिया था। जिसके बाद पटना के डीएम कुमार रवि ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जेपी सेतु पर पहले की तरह छोटे वाहनों का परिचालन जारी रहेगा लेकिन भारी वाहन नहीं चलेंगे। 

रेलवे ने जताई थी आपत्ति

जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन पर पाबंदी लगाए जाने के बाद अब उत्तर बिहार को जाने वाले भारी वाहन आरा के वीर कुंवर सिंह सेतु होकर जाएंगे। आपको बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालन पर आपत्ति जताई थी। रेलवे लगातार कह रहा था की भारी वाहनों के परिचालन से जेपी सेतु को नुकसान पहुंच रहा है। रेलवे की आपत्ति के बाद मुख्य सचिव ने पटना डीएम को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था।

गांधी सेतु पर भारी वाहनों पर रोक

इसके अलावा गांधी सेतु पर भी बालू और निर्माण सामग्री से लदे भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। हालांकि गांधी सेतु पर पहले की तरह 6 चक्के तक के वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। पटना के जेपी सेतु पर शुक्रवार से कोई भी भारी वाहन नहीं चलेगा। रेलवे ने कोईलवर पुल के उत्तरी लेन को लेकर पहले ही सप्ताह में मरम्मती के दिनों पर रोक लगा रखी है।