ब्रेकिंग
‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

JP ganga path viral video: जिस वीडियो ने मचाया था बवाल, वह निकला पूरी तरह स्क्रिप्टेड – अब पुलिस कर रही है जांच

JP ganga path viral video: पटना के जेपी-गंगा पथ पर दो युवकों और एक युवती का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हथियार दिखाने की घटना सामने आई। बाद में खुलासा हुआ कि यह महज एक रील थी, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए बनाया गया था।

पटना वायरल वीडियो, पटना जेपी गंगा पथ घटना, पटना रील विवाद, social media reel Patna, Patna youth pistol video, scripted video Patna, पटना हथियार वीडियो, JP Ganga Path viral clip, Kankarbagh youth viral
वायरल विडियो का सच आया सामने
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

JP ganga path viral video: बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर दो युवकों और एक युवती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। दावा किया गया कि यह वीडियो पटना के जेपी-गंगा पथ का है। वीडियो में एक युवक सामने खड़ी युवती को अपना पूर्व प्रेम संबंधी बताकर उससे बातचीत करने की कोशिश करता दिख रहा है। उसी समय युवती के साथ मौजूद दूसरा युवक खुद को उसका वर्तमान प्रेमी बताता है, जिसके बाद दोनों युवकों के बीच बहस हो जाती है। अचानक एक युवक हथियार निकाल लेता है, जिसके बाद युवती और उसका साथी युवक बाइक से वहां से चले जाते हैं।


वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद पता चला कि यह वीडियो किसी वास्तविक झगड़े का नहीं, बल्कि सोशल मीडिया रील (स्क्रिप्टेड वीडियो) के लिए शूट किया गया था। तीनों युवक-युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे और यह पूरा दृश्य एक नाटक की तरह फिल्माया गया था।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। वह पटना के कंकड़बाग क्षेत्र का निवासी है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक के हाथ में दिखाई देने वाली पिस्टल असली थी या नकली।