ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटबिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट

जिस मंदिर में होनी थी प्रेमिका की शादी, उसी मंदिर में प्रेमी जोड़े ने एक साथ खाया जहर

SIWAN :प्रेमिका और प्रेमी शादी करना चाह रहे थे, लेकिन इसे लेकर दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे. प्रेमिका के परिजनों ने आनन-फानन में उसकी शादी कहीं और तय कर दी और चार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SIWAN :प्रेमिका और प्रेमी शादी करना चाह रहे थे, लेकिन इसे लेकर दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे. प्रेमिका के परिजनों ने आनन-फानन में उसकी शादी कहीं और तय कर दी और चार दिन के बाद ही शादी होनी थी.  जिसके बाद प्रेमी जोड़ा परेशान रहने लगा और दोनों ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की. जिसमें प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं गंभीर हालत में प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला सीवान के दरौली के बवना गांव की है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बवना गांव की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक के साथ चल रहा था. दोनों लंबे समय से साथ  थे और शादी करना चाहते थे. पर जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने उसकी शादी उत्तरप्रदेश के देवरिया जनपद के बनकटा थाने के रामपुर गांव में तय कर दी और शादी की तारीख अगले शुक्रवार को रखी गई. लड़की की शादी बवना के जलपा माई के मंदिर में होनी थी. 

जैसी ही प्रेमी युगल को इस बात की जानकारी हुई दोनों रविवार की रात 11 बजे जलपा माई मंदिर में मिलने पहुंचे और दोनों ने जहर खा लिया. घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मंदिर में पहुंचे तथा लड़का-लड़की को उठाकर अपने-अपने घर ले गये. जहां रास्ते में ही लड़की की मौत हो गई तो वहीं लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसका इलाज निजी डॉक्टर के यहां किया जा रहा है.