ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

झारखंड से लौट रहे पूर्व मुखिया समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में तांडव का माहौल

GAYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़

झारखंड से लौट रहे पूर्व मुखिया समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में तांडव का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, गया में सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार पूर्व मुखिया समेत दो की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना मगध मेडिकल थाना अंतर्गत हारियो के समीप की बताई जा रही है। यहां एक डंपर वाहन ने स्कार्पियो वाहन में पीछे से टक्कर मार दी।इस घटना में चार पहिया वाहन में सवार दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


बताया जा रहा है कि, गया के नगर प्रखंड के एक पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत यादव झारखंड के हजारीबाग गए हुए थे। झारखंड के हजारीबाग से वे गया स्थित अपने घर लालगंज को लौट रहे थे। इसी क्रम में घर पहुंचने से चंद किलोमीटर पीछे ही एनएच 83 पर एक डंपर वाहन ने पूर्व मुखिया के स्कॉर्पियो को पीछे से ठोकर मार दी। घटना के बाद डंपर चालक वाहन को भगा ले जाने में सफल रहा। 


वहीं, डंपर के जोरदार धक्के से स्कॉर्पियो में सवार पूर्व मुखिया अजीत यादव और संतोष यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक दोनों मगध मेडिकल थाना के लालगंज गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी होते ही गांव में चित्कार का आलम हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। अजीत यादव एक युवा प्रतिनिधि के रूप में उभर कर सामने आए थे। ऐसे में उनकी इस तरह से दर्दनाक मौत से लोग स्तब्ध हैं। नगर प्रखंड के पंचायत में उनकी काफी सक्रियता बनी हुई थी। 


उधर, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि एनएच 83 पर हारियो के समीप हुए हादसे में स्कॉर्पियो सवार पूर्व मुखिया अजीत यादव समेत दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों लालगंज के रहने वाले थे। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।