ब्रेकिंग
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी✦Bihar News : अनंत सिंह और आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट से मिली रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 201 दिन की देरी पर घिरी बिहार सरकार✦रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार✦हम थूका हुआ चाटने नहीं जाएंगे… जेडीयू में वापसी पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब, बोले- अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे✦Bihar News : आरा में हल्दी समारोह के दौरान अचानक निकली पिस्टल, नाच देखने को लेकर भिड़े दो गुट; CCTV में कैद हुई गोलीबारी की पूरी घटना✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी✦Bihar News : अनंत सिंह और आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट से मिली रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 201 दिन की देरी पर घिरी बिहार सरकार✦रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार✦हम थूका हुआ चाटने नहीं जाएंगे… जेडीयू में वापसी पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब, बोले- अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे✦Bihar News : आरा में हल्दी समारोह के दौरान अचानक निकली पिस्टल, नाच देखने को लेकर भिड़े दो गुट; CCTV में कैद हुई गोलीबारी की पूरी घटना

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी

Train Cancelled News: कोहरे के मौसम को देखते हुए रेलवे ने झाझा रूट से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। 1 दिसंबर से फरवरी 2027 तक उपासना और वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि बाघ एक्सप्रेस के फेरों

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी
Ramakant kumar
3 मिनट

Train Cancelled News: कोहरे के मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर रेलवे ने झाझा रूट से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. इसके तहत एक दिसंबर से फरवरी 2027 तक उपासना एक्सप्रेस और वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेंगी. वहीं, बाघ एक्सप्रेस के परिचालन के दिनों में भी कटौती की गई है. रेलवे के इस फैसले से झाझा रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सर्दियों में घना कोहरा रहने के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका रहती है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने और कुछ के फेरों में कटौती करने का निर्णय लिया गया है. यह बदलाव एक दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा.


उपासना एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक नहीं चलेगी

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस एक दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस का परिचालन दो दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक बंद रहेगा.


इसी तरह ट्रेन संख्या 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी. जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.


बाघ एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव

कोहरे को देखते हुए रेलवे ने बाघ एक्सप्रेस के फेरों में भी कटौती की है. ट्रेन संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी.


वहीं, ट्रेन संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस आठ दिसंबर से दो मार्च 2027 तक प्रत्येक मंगलवार को नहीं चलेगी. बाकी निर्धारित दिनों में इसका परिचालन जारी रहेगा.


यात्रा से पहले जरूर चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे के इस फैसले से झाझा और आसपास के स्टेशनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है. खासकर हावड़ा, देहरादून, कोलकाता और काठगोदाम जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.