ब्रेकिंग
हम थूका हुआ चाटने नहीं जाएंगे… जेडीयू में वापसी पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब, बोले- अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे✦Bihar News : आरा में हल्दी समारोह के दौरान अचानक निकली पिस्टल, नाच देखने को लेकर भिड़े दो गुट; CCTV में कैद हुई गोलीबारी की पूरी घटना✦ Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦हम थूका हुआ चाटने नहीं जाएंगे… जेडीयू में वापसी पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब, बोले- अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे✦Bihar News : आरा में हल्दी समारोह के दौरान अचानक निकली पिस्टल, नाच देखने को लेकर भिड़े दो गुट; CCTV में कैद हुई गोलीबारी की पूरी घटना✦ Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार

Bihar News : आरा में हल्दी समारोह के दौरान अचानक निकली पिस्टल, नाच देखने को लेकर भिड़े दो गुट; CCTV में कैद हुई गोलीबारी की पूरी घटना

बिहार के आरा में हल्दी समारोह के दौरान नाच देखने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। फायरिंग में 22 वर्षीय राधेश्याम घायल हो गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है।

Bihar News : आरा में हल्दी समारोह के दौरान अचानक निकली पिस्टल, नाच देखने को लेकर भिड़े दो गुट; CCTV में कैद हुई गोलीबारी की पूरी घटना
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले के आरा में शादी समारोह के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हल्दी की रस्म के बीच नाच देखने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली समारोह में मौजूद 22 वर्षीय युवक के पेट के बाईं तरफ पंजरी में जा लगी। गोली चलने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई। राहत की बात यह है कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना आरा टाउन थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ले की है। शनिवार की देर रात मोहल्ले में एक परिवार के घर हल्दी समारोह आयोजित किया गया था। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी थी। समारोह में नर्तकियों का नाच भी आयोजित किया गया था। इसी दौरान नाच देखने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद कुछ ही देर में गोलीबारी तक पहुंच जाएगा।

नाच देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद, फिर चलने लगे लात-घूंसे

जानकारी के मुताबिक, बेगमपुर मोहल्ले में पिंटू तेली की बेटी का हल्दी समारोह चल रहा था। कार्यक्रम में डांस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान वहां मौजूद दो गुटों के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े। समारोह स्थल पर जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिस जगह कुछ देर पहले तक शादी के गीत और नाच-गाने की आवाज गूंज रही थी, वहां अचानक मारपीट और चीख-पुकार शुरू हो गई। इसी बीच मारपीट में घिरा एक युवक अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगा। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद उसने अपनी पिस्टल निकाल ली और पीछे की तरफ फायरिंग कर दी। गोली वहां मौजूद राधेश्याम कुमार को जा लगी।

बीच-बचाव करने पहुंचा था राधेश्याम, गोली लगते ही मची अफरा-तफरी

गोली लगने से घायल युवक की पहचान बेगमपुर निवासी मुन्ना प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र राधेश्याम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राधेश्याम समारोह स्थल पर गली के किनारे खड़ा था। जब दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हुई तो वह बीच-बचाव करने पहुंचा था।

इसी दौरान फायरिंग हुई और गोली उसके बाईं तरफ पंजरी में जा लगी। गोली लगते ही राधेश्याम जमीन पर गिर पड़ा। अचानक गोली चलने से समारोह में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। शादी समारोह की खुशियां पलभर में दहशत में बदल गईं।

घटना के बाद घायल युवक के दोस्तों ने बिना देर किए उसे स्कूटी से आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर चोट को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे महावीर टोला स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर से गोली निकाल दी। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सफेद जैकेट पहने युवक ने की फायरिंग

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट से लेकर गोली चलने तक की पूरी वारदात दिखाई दे रही है। फुटेज में समारोह स्थल पर दो गुटों के बीच मारपीट होती नजर आ रही है। इसी दौरान सफेद रंग की जैकेट पहने एक युवक मारपीट के बीच से निकलकर अपनी जान बचाते हुए भागता दिखाई देता है। कुछ दूर जाने के बाद वह पिस्टल निकालता है और फायरिंग कर देता है। गोली चलते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच जाती है।

फायरिंग के बाद कुछ युवक आरोपित को पकड़ने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उसकी पिटाई भी की जाती है, लेकिन अफरा-तफरी का फायदा उठाकर वह किसी तरह मौके से फरार हो जाता है। अब पुलिस इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोली चलाने वाले युवक की पहचान करने में जुटी है।

तीन संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मारपीट में शामिल युवकों और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। घायल का इलाज कराया गया है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शादी की खुशियों के बीच शुरू हुआ नाच देखने का विवाद आखिर हथियार और गोलीबारी तक कैसे पहुंच गया? इस घटना ने एक बार फिर शादी समारोहों में हथियारों के खुले इस्तेमाल और छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।