ब्रेकिंग
Bihar News : अनंत सिंह और आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट से मिली रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 201 दिन की देरी पर घिरी बिहार सरकार✦रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार✦हम थूका हुआ चाटने नहीं जाएंगे… जेडीयू में वापसी पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब, बोले- अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे✦Bihar News : आरा में हल्दी समारोह के दौरान अचानक निकली पिस्टल, नाच देखने को लेकर भिड़े दो गुट; CCTV में कैद हुई गोलीबारी की पूरी घटना✦ Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Bihar News : अनंत सिंह और आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट से मिली रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 201 दिन की देरी पर घिरी बिहार सरकार✦रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार✦हम थूका हुआ चाटने नहीं जाएंगे… जेडीयू में वापसी पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब, बोले- अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे✦Bihar News : आरा में हल्दी समारोह के दौरान अचानक निकली पिस्टल, नाच देखने को लेकर भिड़े दो गुट; CCTV में कैद हुई गोलीबारी की पूरी घटना✦ Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर

रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार

Ramgarh Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने बिहार के नालंदा जिले के एक गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। मां छिन्नमस्तिका मंदिर जा रहे 13 लोगों की दर्दनाक मौत से कई परिवारों में मातम पसरा है। घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी न

रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार
Ramakant kumar
3 मिनट

Ramgarh Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के नालंदा जिले के एक ही गांव के 13 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।


जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले सभी लोग झारखंड के रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र के पैंकी इलाके में NH-33 पर दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 13 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।


बताया जा रहा है कि सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। हादसे में जान गंवाने वालों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसे के बाद CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक

रामगढ़ में हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि झारखंड के रामगढ़ में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।


मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे में घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।


एक गांव के कई परिवारों में पसरा मातम

एक ही गांव के 13 लोगों की मौत की खबर से नालंदा के जंघारो गांव में मातम पसरा हुआ है। जिन परिवारों के सदस्य मां छिन्नमस्तिका के दर्शन के लिए घर से निकले थे, वहां अब अपनों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे ने कई परिवारों को एक साथ गहरे सदमे में डाल दिया है।


फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना कैसे हुई और किन परिस्थितियों में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।