ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

BIHAR NEWS : ज्वेलरी शॉप में आग लगने से लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही

Bihar News: बिहारशरीफ के देवी सराय चौक मेंडुमरांव ज्वेलरी शॉप में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ.

BIHAR NEWS
आगलगी
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर समाने आ रहा है। जहां ज्वेलरी शॉप में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। इस घटना के बाद हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है। इसके साथ ही यह भी जानकारी इकट्ठा किया जा रहा है कि नुकसान कितना होगा। 


जानकारी के अनुसार, बिहारशरीफ के देवी सराय चौक स्थित डुमरांव ज्वेलरी शॉप में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखी संपत्ति का लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ। यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवी सराय चौक में हुई, जब दुकान मालिक विजय कुमार के छोटे भाई महर्षि देव वर्मा ने बताया कि उनकी भाभी की मौत के कारण घर में क्रिया-कर्म चल रहा था। इस वजह से उन्होंने दुकान बंद कर घर लौटने का निर्णय लिया। 


वहीं, आसपास के लोगों ने फोन कर बताया कि दुकान से तेज धुंआ निकल रहा है। महर्षि देव वर्मा ने तत्काल दुकान का रुख किया और शटर उठाते ही पाया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे गहनों और अन्य सामान का बड़ा हिस्सा जल चुका था।