ब्रेकिंग
पिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में गोली मारकर ले ली थी युवक की जानबिहार के किसानों को राहत: खेती-सिंचाई के लिए मिलेगी 12 घंटे बिजली, सीएम सम्राट ने दिए निर्देश‘ब्रेथ एनालाइजर की रिपोर्ट शराब पीने का पर्याप्त सबूत नहीं’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला; सिपाही की बर्खास्तगी का आदेश रद्दपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में गोली मारकर ले ली थी युवक की जानबिहार के किसानों को राहत: खेती-सिंचाई के लिए मिलेगी 12 घंटे बिजली, सीएम सम्राट ने दिए निर्देश‘ब्रेथ एनालाइजर की रिपोर्ट शराब पीने का पर्याप्त सबूत नहीं’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला; सिपाही की बर्खास्तगी का आदेश रद्द

जहानाबाद में प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर बंगाल से पहुंचा युवक, पहचान खुलते ही हुई जमकर पिटाई

पश्चिम बंगाल का युवक प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर जहानाबाद पहुंचा। पहचान सामने आने पर कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह युवक की जान बची। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बिहार न्यूज
प्रेमिका को सरप्राइज देना पड़ गया महंगा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

जहानाबाद में प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर पहुंचा युवक, पहचान खुलते ही लोगों ने की पिटाई

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले में एक युवक अपनी पहचान छिपाकर प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर बंगाल से पहुंच गया, वो गर्ल फ्रेंड को सरप्राइज देना चाहता था लेकिन उसकी पूरी प्लान फेल हो गयी। स्थानीय लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ के दौरान नकाब हटाने पर उसके पुरुष होने का पता चला, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित थाने ले गई।


मामला जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के फिदा हुसैन रोड की है। युवक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी किशोर राठौर के रूप में हुई है। बताया जाताा है कि वह कुछ समय पहले जहानाबाद में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था। इसी दौरान उसकी पहचान स्थानीय मुस्लिम युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए।


गुरुवार को किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने और उसे सरप्राइज देने के उद्देश्य से जहानाबाद पहुंचा। पहचान छिपाने और लोगों की नजरों से बचने के लिए उसने काले रंग का बुर्का पहन रखा था। हालांकि, उसकी चाल-ढाल और हाव-भाव देखकर मोहल्ले के लोगों को संदेह हो गया। लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की और नकाब हटाने पर मामला सामने आ गया।


युवक के पुरुष होने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी लात-घूंसों और डंडों से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर नगर थाना ले गई।


पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। वह बुर्का पहनकर क्यों आया था और पूरे घटनाक्रम के पीछे क्या परिस्थितियां थीं, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।