ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

जहानाबाद में अस्पताल की लापरवाही से मरीज की मौत, हंगामा देख ड्यूटी छोड़कर भागे डॉक्टर और नर्स

JEHANABAD: खबर जहानाबाद जिले की है, जहां महिला मरीज़ की मौत के बाद सदर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। सांप काटने के बाद मरीज़ को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर और नर्स की लापरवाह

जहानाबाद में अस्पताल की लापरवाही से मरीज की मौत, हंगामा देख ड्यूटी छोड़कर भागे डॉक्टर और नर्स
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद जिले की है, जहां महिला मरीज़ की मौत के बाद सदर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। सांप काटने के बाद मरीज़ को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर और नर्स की लापरवाही से जान चली गई। घटना के बाद हंगामा होते देख डॉक्टर्स और स्वास्थकर्मी अस्पताल से भाग निकले। जब महिला अस्पताल आई तो नर्स और डॉक्टर दावा ढूंढते रह गए और तड़पते हुए महिला की मौत हो गई। 




महिला मरीज़ के शरीर में सांप का ज़हर फैलता जा रहा था, लकिन डॉक्टर ने अपना पल्ला झाड़ने के लिए उसे पटना PMCH रेफर कर दिया। ये लापरवाही तब दिखाई गई जब जिला के डीएम रिची पांडेय ने तीन दिन पहले ही स्वास्थ विभाग की बैठक बुलाई थी और अधिकारियों को निर्देश दिया था कि किसी भी मरीज़ के इलाज में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 




महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंच गई। वहीं, मौके से फरार डॉक्टर और स्वास्थकर्मी के खिलाफ अब कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, ये पहली बार नहीं हुआ है जब इलाज के अभाव में किसी मरीज़ की जान चली गई हो। पिछले दिनों भी एक गर्भवती महिला के साथ यही बर्ताब किया गया था। 

टैग्स