ब्रेकिंग
सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार

जहानाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, दो की हालत नाजुक

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में कोइरी बिगहा मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइरी बिगहा मोड़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार विशुनगंज थाना क्षेत्र के अल्लाहगंज निवासी सुदय मांझी और शंकर मांझी समेत चार युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोनवां की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोइरी बिगहा मोड़ के समीप चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद मोटरसाइकिल सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुदय मांझी और शंकर मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य मुकेश कुमार एवं मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए मखदुमपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया.


जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था.सूचना पर मखदुमपुर थानें की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

टैग्स