ब्रेकिंग
गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया

जेडीयू विधायक को नहीं हैं लॉकडाउन की परवाह, समर्थकों के साथ घूम रहे गाड़ी में, देखें VIDEO

SIWAN : पूरे बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन का एलान कर रखा है। नीतीश कुमार ने सख्ती से इसे लागू करने के लिए आधिकारियों को तमाम तरह के निर्देश भी दिए हैं। लेकिन खुद उन्

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

SIWAN : पूरे बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन का एलान कर रखा है। नीतीश कुमार  ने सख्ती से इसे लागू करने के लिए आधिकारियों को तमाम तरह के निर्देश भी दिए हैं। लेकिन खुद उन्ही के पार्टी के विधायक लॉक डाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं।


नीतीश जी के ये विधायक अपने कारनामों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी बारबालाओं के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी उनपर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगता है। एक बार फिर ये विधायक जी अचानक चर्चा में आ गये हैं। इस बार इन्होनें बिहार में लॉकडाउन को ही धता बता दिया हैं। पहचान ही गये होंगे आप जेडीयू विधायक को। श्याम बहादुर सिंह नाम हैं इनका और माननीय सीवान के दरौंदा से विधायक हैं।


विधायक जी बिहार में लॉकडाउन के बीच आराम से अपने समर्थकों के साथ सड़क पर चहलकदमी कर रहे हैं। जैसे इन्हें देश में आए इतने बड़े आपदा की कोई परवाह ही न हो। अचानक विधायक जी के सामने फर्स्ट बिहार के कैमरे के सामने आते ही सकपका गये। पहले तो बहुत कोशिश की किसी तरह कट कर वहां से निकल लें। लेकिन विधायक जी तो कैमरे में कैद हो चुके थे। गाड़ियों में उनके समर्थक भरे पड़े थे। जब कोरोना के बारे में उनसे पूछा गया तो ज्ञान देने से भी विधायक जी बाज नहीं आए।


विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि वे बीमार का इलाज करवाने के लिए निकले हैं और हॉस्पिटल जा रहे हैं लेकिन इस दौरान वे जल्दबाजी में दिखे और ड्राइवर को लगातार आगे बढ़ने का इशारा करते दिखे। इस बीच जब उनसे कोरोना की आपदा और लॉकडाउन के बारे में पूछा गया तो उन्होनें लोगों से अपील भी कर दी की आपदा की इस घड़ी में घर से बाहर न निकले। सरकार को सहयोग दे और कोरोना को दूर भगाए। हालांकि विधायक जी कोरोना का ये ज्ञान तो बांट गये लेकिन ये सवाल अधूरा ही छोड़ गये कि आखिर वे क्यों घर से निकले? 



रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता