ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JDU ने भी किया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, नीतीश के पास नहीं था दूसरा विकल्प

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जनता दल यूनाइटेड ने बीजेपी के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है. इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी

JDU ने भी किया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, नीतीश के पास नहीं था दूसरा विकल्प
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जनता दल यूनाइटेड ने बीजेपी के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है. इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है.


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की अधिकारिक घोषणा कर दी है. फिलहाल वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे हैं. आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का नाम आगे कर बीजेपी ने जो आदिवासी और महिला कार्ड खेला था, उसके बाद नीतीश कुमार के सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था. ऐसे में यह पहले से तय हो गया था कि नीतीश कुमार भी द्रौपदी मुर्मू का ही समर्थन करेंगे. नीतीश अगर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करते तो वैसी स्थिति में उनके ऊपर आदिवासी विरोधी होने का ठप्पा लग जाता.


ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है, 'राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिद्धांततः महिला सशक्तिरण एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं। जनता दल (यू) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है। राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।' 





टैग्स