ब्रेकिंग
भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद

जेडीयू MLC नीरज कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

PATNA: बिहार में बढ़ते कोरोना के बीच अब जेडीयू MLC नीरज कुमार कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने फर्स्ट बिहार को जानकारी दी है कि वह फिलहाल ओमिक्रोन की चपेट में आ गए हैं। पिछले दि

जेडीयू MLC नीरज कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते कोरोना के बीच अब जेडीयू MLC नीरज कुमार कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने फर्स्ट बिहार को जानकारी दी है कि वह फिलहाल ओमिक्रोन की चपेट में आ गए हैं। पिछले दिनों जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं, उन्हें कोरोना जांच कराने को कहा है। दरअसल, बिहार में अब कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 


राज्य में 24 घंटे में 186 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद बिहार में 993 एक्टिव केस हो गए हैं। सबसे ज्यादा मामले पटना से सामने आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से पटना में 100 से अधिक केस मिल रहे हैं। इसी कड़ी में जेडीयू MLC नीरज कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने खुद ये जानकारी फर्स्ट बिहार को दी है। फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं। 


गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट जारी किया है, उसके मुताबिक पटना में 90 मरीज मिले हैं, जो बिहारभर में सबसे ज्यादा है। वहीं भागलपुर में 15 तो गया में 11 नए केस पाए गए हैं। अररिया, बांका, ईस्ट चंपारण, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, सहरसा, समस्तीपुर और वेस्ट चंपारण में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं अरवल में चार, बेगूसराय में सात, दरभंगा में चार, जहानाबाद में दो, खगड़िया में सात, मधेपुरा में तीन, मुजफ्फरपुर में छह, पूर्णिया में चार, रोहतास में छह, सारण में आठ, सीतमाढ़ी में चार, सुपौल में दो, वैशाली में तीन नए मामले सामने आए हैं।

टैग्स