ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

JDU विधायक को बाढ़ पीड़ितों ने बनाया बंधक, बीच सड़क पर झेलनी पड़ी नाराजगी

SIWAN : इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है. जहां सत्ताधारी दाल जेडीयू के विधायक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. बीच सड़क पर सरेआम विधायक को ग्रामीणों का आक्रोश झे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है. जहां सत्ताधारी दाल जेडीयू के विधायक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. बीच सड़क पर सरेआम विधायक को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा है.  बाढ़ संकट में मदद नहीं करने को लेकर स्थानीय लोगों में  नाराजगी है.


मामला सीवान जिले के महाराजगंज का है. जहां महाराजगंज सीट से जेडीयू के विधायक हेमनारायण साह को बाढ़ पीड़ितों ने उस वक्त बंधक बना लिया, जब वह अपने बॉडीगार्ड के साथ गाड़ी से कहीं जा रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक जिन लोगों ने विधायक का रास्ता रोका है, वे बाढ़ पीड़ित हैं. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से बाढ़ के कारण स्थिति भयावह है. लोगों को खाने-पीने की काफी दिक्कत हो रही है. ऐसे मुसीबत के समय में कोई भी स्थानीय जनप्रतिनिधि उनकी मदद नहीं  कर रहे हैं.


बीच सड़क पर विधायक की गाड़ी का घेराव कर रहे लोगों ने बताया कि वे कई दिन से भूख और प्यास से तड़प रहे हैं. बाढ़ के इस संकट में किसी भी प्रकार की कोई भी व्यवस्था उनके लिए नहीं की गई है. विधायक हेमनारायण साह ने बताया कि लोगों ने उनकी गाड़ी का घेराव किया. उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्या को जल्द ही दूर किया जायेगा. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिला प्रशासन से कहा गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता