ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अपने ही सरकार में सुरक्षित नहीं हैं जेडीयू विधायक, जानलेवा हमला का लगाया आरोप

DARBHANGA: लगातार सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार के सुशासन की पोल उनके विधायक ही खोल रहे हैं. यही नहीं अपनी ही सरकार में वह सुरक्षित नहीं है. हायाघाट के विधायक अमरनाथ गा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: लगातार सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार के सुशासन की पोल उनके विधायक ही खोल रहे हैं. यही नहीं अपनी ही सरकार में वह सुरक्षित नहीं है. हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी अपने विधानसभा क्षेत्र में 15-20 लोगों द्वारा खुद पर लाठी और रोड़ा पत्थर से जानलेवा हमले के प्रसाय का आरोप लगाया. ऐसे में आमलोग कितने सुरक्षित होंगे जब हथियारों से लैश सुरक्षाकर्मियों के साथ चलने वाले विधायक भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. विधायक इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने भविष्य में खुद के साथ किसी घटना केलिए जिम्मेवार लोगों के नाम भी बता दिए हैं.

हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को दिन के एक बजे रसलपुर व घोषरामा के बीच सुनसान जगह पर सुधीर सिंह, एमएसयू के दीपक झा सहित 20 से 25 लोगों ने उन पर हमले का प्रयास किया. लेकिन मेरे चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई. 

एसएसपी व हायाघाट थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में विधायक ने कहा कि भविष्य में हमारे उपर किसी प्रकार का हमला हुआ तो उसके लिए सुधीर सिंह और एमएसयू के सदस्य जिम्मेवार होंगे. सुधीर सिंह ने एमएसयू के सदस्यों को इस्तेमाल कर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं एमएसयू के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए आरोपों को निराधार बताया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता