ब्रेकिंग
सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात

बिहार : जनता दरबार में खुल रही है नल-जल योजना की पोल, कई घरों में अब तक नहीं पहुंचा पानी

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हर घर नल जल योजना के तहत घरों में पानी सप्लाई अधूरी रह गई है. ऐसी बहुत सारी शिकायतें आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच रही है. नीतीश कुमार स

बिहार : जनता दरबार में खुल रही है नल-जल योजना की पोल, कई घरों में अब तक नहीं पहुंचा पानी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हर घर नल जल योजना के तहत घरों में पानी सप्लाई अधूरी रह गई है. ऐसी बहुत सारी शिकायतें आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच रही है. नीतीश कुमार समस्याएं सुन रहे हैं और हैरानी जता रहे हैं कि हम तो हर काम को देखवाते रहते हैं तब इतनी लापरवाही क्यों हो रही है. नीतीश कुमार संबंधित विभाग के अधिकारियों को फ़ोन कर रहे हैं फटकार लगा रहे हैं.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान जिन विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे हैं, उनमें ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, उर्जा, पथ निर्माण, पीएचईडी, गन्ना विकास, भवन निर्माण, नगर विकास, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क, सहकारिता और वन एवं पर्यावरण विभाग शामिल है. जनता दरबार कार्यक्रम में नीतीश कुमार आज फरियादियों से मुलाकात कर रहे हैं और इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को फरियादियों की समस्या निपटाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं.


किशनगंज जिले से आये एक फरियादी ने बताया कि उनके गांव में अभी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है. उस फरियादी के घर में अभी तीन दिन पहले ही पानी पहुंचा है. उसने बताया कि सिर्फ पानी टंकी का टावर लग गया है लेकिन अभी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. नीतीश कुमार ने फोन लगवाकर तुरंत अधिकारी को फटकार लगाई कि नल जल योजना पर काम क्यों नहीं हो रहा है. नगर परिषद् में नाली निर्माण काम नहीं हो रहा है. यह सब तुरंत करवाइए.



टैग्स