ब्रेकिंग
SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?SSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?

करगहर से टिकट मिलने पर भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने जतायी खुशी, कहा..जन सुराज के भरोसे पर खरा उतरूंगा

सासाराम की करगहर विधानसभा से जन सुराज पार्टी ने भोजपुरी गायक रितेश पांडे को उम्मीदवार बनाया है। नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और ‘जय बिहार’ के नारे लगाए।

बिहार
'जय बिहार' के लगाए नारे
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: जन सुराज पार्टी ने करगहर विधानसभा क्षेत्र से भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। जैसे ही रितेश पांडे के नाम की घोषणा हुई, जनसुराज के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बन गया। लोग जश्न मनाने लगे। करगहर का प्रत्याशी बनाये जाने से रितेश पांडेय भी काफी खूश हैं। वो कह रहे हैं कि पार्टी के भरोसा पर खरा उतरूंगा। 


बता दें कि रितेश पांडेय अभी करगहर में ही हैं। पटना के प्रेस वार्ता में करगहर सीट की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। रितेश पांडेय और उनके समर्थक 'जय बिहार' के नारे लगाने लगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रितेश पांडे को शुभकामनाएं दी। बता दें कि रितेश रंजन पांडेय करगहर के ही रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। ऐसे में पार्टी के भरोसा पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। 


करगहर का टिकट मिलने से भोजपुरी गायक रितेश पांडेय भी काफी खुश हैं। उन्होंने करगहर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र की जनता को हम यह भरोसा दिलाते हैं कि हम इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। जो विश्वास हमारी पार्टी ने हमारे ऊपर दिखाई है। जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पर हम अपने तन मन धन से इस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे हमारा पूरा का पूरा समय अब जन सेवा के लिए है और हमारे क्षेत्र की जनता के लिए है।

करगहर से टिकट मिलने पर भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने जतायी खुशी, कहा..जन सुराज के भरोसे पर खरा उतरूंगा

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता