ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

जानलेवा बना TikTok, वीडियो बनाने के लिए ट्रेन की इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ा युवक

LAKHISARAI : TikTok पर वीडियो बनाने का क्रेज युवाओं पर इस कदर से हावी हो गया है कि वे जान की बाजी लगाने से पहले सोच भी नहीं रहे है. खतरनाक वीडियो बना कर अपने आप को हीरो दिखाने की ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

LAKHISARAI : TikTok पर वीडियो बनाने का क्रेज युवाओं पर इस कदर से हावी हो गया है कि वे जान की बाजी लगाने से पहले सोच भी नहीं रहे है. खतरनाक वीडियो बना कर अपने आप को हीरो दिखाने की होड़ में युवा कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं. 

एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक युवक वीडियो बनाने के लिए किऊल में एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ गया. जैसे ही रेलवे के अधिकारियों की नजर इर पर पड़ी आनन-फानन में भलुई हॉल्ट पर ट्रेन को रोकना पड़ा और युवक को उतारा गया. 

खबर के मुताबिक ट्रेन मननपुर स्टेशन से गुजर रही थी, तभी स्टेशन पर खड़े एक युवक ने देखा की ट्रेन के इंजन पर एक युवक चढ़ा है. उसने इसका वीडियो बना कर मननपुर के स्टेशन मास्टर को दिया. जिसके बाद उन्होंने पास के भलुई स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी. भलुई स्टेशन मास्टर ने ड्राइवर को वॉकीटॉकी पर इन्फॉर्मेशन देकर और लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रूकवाई और युवक को इंजन की छत से उतारा गया. जब युवक से पूछा गया कि वह क्यों ऊपर चढ़ा था, तो उसने कहा कि वह टिकटॉक वीडियो बना रहा था और हाथ छुड़ाता हुआ वहां से भाग गया.