ब्रेकिंग
टेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलानटेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलान

'डॉक्टर साहब, इसी सांप ने डंसा है', हाथ में जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर भी रह गए दंग

Bihar News: जमुई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सांप के डंसने के बाद परिजन महिला को अस्पताल ले जाने के साथ उस जिंदा सांप को भी डिब्बे में बंद कर डॉक्टरों के पास पहुंच गए। इस अनोखी घटना ने अस्पताल में मौजूद सभी लोगों को हैरान कर...

'डॉक्टर साहब, इसी सांप ने डंसा है', हाथ में जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर भी रह गए दंग
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: जमुई के खैरा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों से लेकर अस्पताल में मौजूद लोगों तक को हैरान कर दिया. यहां सांप के डंसने के बाद परिजन सिर्फ पीड़ित महिला को ही अस्पताल नहीं ले गए, बल्कि जिस सांप ने काटा था उसे भी जिंदा पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर साथ ले पहुंचे. 


यह घटना शनिवार देर शाम खैरा थाना क्षेत्र के पकरी गांव की है. पीड़ित महिला की पहचान गांव निवासी उमेश साव की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई. अस्पताल पहुंचे लोग भी डिब्बे में जिंदा सांप को देखकर कुछ देर के लिए चौंक गए.


परिजनों ने बताया कि किरण देवी रोज की तरह घर का काम कर रही थीं. इसी दौरान घर में खड़ी एक साइकिल पर रखा बोरा हटाने लगीं. जैसे ही उन्होंने बोरा उठाया, उसके अंदर छिपा सांप तेजी से बाहर निकला और उनके पैर में डंस लिया. अचानक हुई इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन परिजनों ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई.


महिला को संभालने के साथ ही परिवार के लोगों ने सांप पर नजर बनाए रखी और सावधानी के साथ उसे जिंदा पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया. इसके बाद बिना देर किए किरण देवी और डिब्बे में बंद सांप को लेकर सीधे जमुई सदर अस्पताल पहुंच गए. डॉक्टरों के सामने जब डिब्बा खोला गया तो वहां मौजूद लोग भी यह देखकर हैरान रह गए.


परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि वे सांप को इसलिए साथ लेकर आए हैं ताकि उसकी पहचान करने में आसानी हो और उसी के अनुसार इलाज किया जा सके. अस्पताल के डॉक्टरों ने सांप को देखकर उसकी पहचान की और तुरंत महिला का इलाज शुरू कर दिया. समय पर इलाज मिलने की वजह से महिला की हालत में तेजी से सुधार हुआ.


डॉक्टरों का कहना है कि सांप के डंसने की स्थिति में सबसे जरूरी बात घबराने के बजाय मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना है. मरीज को शांत रखें, उसे अनावश्यक चलने-फिरने न दें और बिना समय गंवाए नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर जाएं. झाड़-फूंक या घरेलू इलाज के भरोसे रहने से मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है.