ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लापरवाही के आरोप में थानेदार सस्पेंड, एसपी ने की कार्रवाई

JAMUI: जिला के बरहट थाना क्षेत्र के चर्चित संजीत यादव हत्याकांड मामले में जमुई एसपी प्रमोद मंडल ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बरहट थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है

लापरवाही के आरोप में थानेदार सस्पेंड, एसपी ने की कार्रवाई
Manish Kumar
2 मिनट

JAMUI: जिला के बरहट थाना क्षेत्र के चर्चित संजीत यादव हत्याकांड मामले में जमुई एसपी प्रमोद मंडल ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बरहट थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है. 

मंगलवार की देर शाम जमुई एसपी प्रमोद मंडल ने बरहट थाना क्षेत्र के भदरा गांव निवासी संजीत यादव हत्याकांड मामले में एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बरहट थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम को लाइन हाजिर कर दिया है. परिजनों के शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया था. जिसके कारण लड़के की हत्या हो गई थी.

बता दें कि बरहट थाना क्षेत्र के भदरा गांव निवासी संजीत यादव नामक 18 साल के युवक को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की रात उसके घर से सोए अवस्था में अपहरण कर लिया था. उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसके परिजनों से वीडियो कॉल के द्वारा दो लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी. वही, युवक के परिजनों द्वारा फिरौती की राशि अपहरणकर्ताओं को नहीं दिए तो उसकी हत्या कर उसके शव को गांव के ही कुएं में फेंक दिया था. इस मामले में एसपी प्रमोद मंडल ने 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने वह मामले की जांच नहीं करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम को लाइन हाजिर कर दिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता