ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Road Accident: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को उड़ाया

Road Accident: बिहार के जमुई जिले में एक दर्दनाक हादसा हां है, जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Road Accident: बिहार के जमुई जिले में एक दर्दनाक हादसा हां है, जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर है। यह घटना जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर स्कूल के समीप सोमवार की सुबह करीब 5 की है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जो दोस्त की बारात से लौट रहे थे। इस हादसा से में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 


मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के बसमता गांव निवासी रोहित यादव के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और उसके चचेरे भाई आयुष उर्फ गोलू कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार, जो आयुष का बड़ा भाई है, को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।


घटना के संबंध में मृतक सौरभ के चाचा ने बताया, कि सभी बच्चे हमारे गांव के ही थे। सौरभ, आयुष और प्रिंस अपने करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को बरहट प्रखंड के बरियारपुर गांव गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद तीनों सुबह करीब 5 बजे एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बिशनपुर स्कूल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। सौरभ और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।


उन्होंने आगे कहा कि सौरभ घर का सबसे छोटा बेटा था और पढ़ाई में भी अच्छा था। हम अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। प्रशासन से मांग है कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा मिले। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता