ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

JAMUI: ट्रक और बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। हादसा जमुई-लखीसराय रोड के सोनरा मड़वा गांव के पास हुई है।

ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: ट्रक और बाइक की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।  हादसा जमुई-लखीसराय रोड के सोनरा मड़वा गांव के पास हुई है। दोनों मृतक खैरा के रहने वाले थे और दोस्त बताए जा रहे हैं। 


बाइक और ट्रक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय बेटे सोनू कुमार और 40 वर्षीय रामचंद्र मंडल के रुप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक अपने घर खैरा से बाइक पर सवार होकर निजी काम से मुंगेर जा रहे थे। 


तभी जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के सोनरा मड़वा गांव के पास एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना जमुई पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर जमुई सदर अस्पताल भेजा और घटना की छानबीन शुरू की। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।