ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत, करमा पूजा के लिए कमल का फूल तोड़ने गया था सूरज

JAMUI: जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के पतसंडा स्थित बभनी तालाब में डूबने से एक 15 वर्षीय के किशोर की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान रतनपुर पंचायत के भौराटांड़ गांव निवासी संजय भुइयां

तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत, करमा पूजा के लिए कमल का फूल तोड़ने गया था सूरज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के पतसंडा स्थित बभनी तालाब में डूबने से एक 15 वर्षीय के किशोर की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान रतनपुर पंचायत के भौराटांड़ गांव निवासी संजय भुइयां के 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। 


घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि सूरज गांव के ही अपने दो दोस्त अर्जुन मांझी और मुस्कान मांझी के साथ पतसंडा के बभनी तालाब में करमा पर्व को लेकर कमल का फूल तोड़ने गया था। इसी दौरान सूरज गहरे पानी में चला गया। वहीं घटना के वक्त अर्जून और मुस्कान ने सूरज को बचाने की कोशिश की लेकिन तालाब के गहरे पानी में चले जाने से सूरज की मौत हो गयी। 


इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची गिद्धौर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सूरज को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। करमा पर्व के दिन हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमें में है। वही गांव के बच्चे की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता