ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

श्रेयसी सिंह ने किया स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण, 20 एकड़ जमीन पर जल्द शुरू होगा काम

JAMUI : जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने आज स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई), कोलकाता से आई टीम के साथ गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत के धोबघट ग्राम स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी

श्रेयसी सिंह ने किया स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण, 20 एकड़ जमीन पर जल्द शुरू होगा काम
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने आज स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई), कोलकाता से आई टीम के साथ गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत के धोबघट ग्राम स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया. 


श्रेयसी सिंह ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दान की गई लगभग 20 एकड़ भूमि दशकों से उपेक्षित है. निरीक्षण टीम के साथ स्थल का मुआयना करने का उद्देश्य उपेक्षित पड़े इस स्थल को खेल के राष्ट्रीय मानदंडों पर विकसित करना है. साथ ही यह टीम केंद्रीय खेल मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिससे इस स्थल पर खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर (STC) के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा. 


श्रेयसी सिंह ने SAI(कोलकाता) से आए निरीक्षण टीम के सदस्यों शंकर घोष और आतनु मजुमदार को स्थल का सफल और गंभीरतापूर्वक निरीक्षण करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत पिता 'दादा' दिग्विजय सिंह की पहल और केंद्रीय खेल मंत्रालय की मदद से जल्द ही ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण का काम पूरा हो पाएगा. 

टैग्स