ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शर्मनाक: पहले रचाई दूसरी शादी…फिर पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला फेविकोल

JAMUI : बिहार के अंदर पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां पत्नी द्वारा दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने अपनी पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में फेव

शर्मनाक: पहले रचाई दूसरी शादी…फिर पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला फेविकोल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार के अंदर पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां पत्नी द्वारा दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने अपनी पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया। इतना ही दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसने पहली पत्नी की खूब पिटाई भी की, जिसमें उसे काफी चोट आई है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने टाउन थाना में FIR दर्ज करवाया है। 


वहीं, घटना के बाद से आरोपी पति और उसकी दूसरी पत्नी दोनों फरार बताए जा रहे है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, पीड़ित महिला को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना टाउन थाना क्षेत्र का है। यहां खैरा प्रखंड की रहने वाली है। 


बताया जा रहा है कि  साल 2016 में उसकी शादी टाउन थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच आरोपी ने बीते बुधवार (4 दिसंबर) को दूसरी महिला के साथ शादी कर ली। वहीं, गुरुवार को दूसरी पत्नी को विदा कर घर लेकर आया। जब पति के दूसरी शादी की जानकारी पहली पत्नी को चला तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी और उसकी दूसरी पत्नी ने पहले पीड़िता के साथ मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया। 


इधर, महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी ने बताया, ‘पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता ने पति और उसकी दूसरी पत्नी पर मारपीट करने, अन-नेचुरल वॉयलेंस और प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डालने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता