ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर जमुई में दिखी बड़ी लापरवाही, आंगनबाड़ी केंद्र में उल्टा फहराया गया तिरंगा

JAMUI: जिनके कंधों पर बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी होती है वो आज उल्टा तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते दिखे। स्वतंत्रता दिवस पर जमुई में बड़ी लापरवाही देखने को म

स्वतंत्रता दिवस पर जमुई में दिखी बड़ी लापरवाही, आंगनबाड़ी केंद्र में उल्टा फहराया गया तिरंगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जिनके कंधों पर बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी होती है वो आज उल्टा तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते दिखे। स्वतंत्रता दिवस पर जमुई में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। मामला जमुई के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कैथा पंचायत का है जहां धनार गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 83 में गुरूजी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा झंडा फहरा दिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 


77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को उल्टा ही फहरा दिया गया। इस्लामनगर अलीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 83 पर उल्टा तिरंगा फहराने की जानकारी मिली है। इस संबंध में जब सीडीपीओ ज्योति कुमारी से बात की गयी तो उनका कहना था कि इस बात की जानकारी उनके पास नहीं है। इस संबंध में पता लगाने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। लेकिन जब दोबारा उन्हें कॉल किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। 


बता दें कि जल्दबाजी में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया। बिना किसी साज सज्जा के नंगी बास के सहारे झंडे को फहराया गया। केंद्र की सेविका शकुंतला देवी और सहायिका शांति देवी पर छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य को संभालने की जिम्मेदारी है। लेकिन उल्टा झंडा फहराने के बाद भी देर शाम तक उसे सही करना मुनासिब नहीं समझा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता