ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

शौचालय की टंकी में सेंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत, 5 की हालत नाजुक

JAMUI: जमुई में शौचालय की नवनिर्मित सेप्टिक टैंक का सेंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गयी है जबकि 5 मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। मजदूरों को आनन-फानन मे

शौचालय की टंकी में सेंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत, 5 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में शौचालय की नवनिर्मित सेप्टिक टैंक का सेंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गयी है जबकि 5 मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। मजदूरों को आनन-फानन में बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।


 वही मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय साव के रूप में हुई है। जबकि घायलों में नंदलाल मांझी, दीपक कुमार, विकास कुमार और चंदन कुमार शामिल है। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा इलाके की है। बताया जाता है कि संजय साव के घर में सेप्टिक टैंक का सेंटरिंग खोलने में 6 मजदूर लगे हुए थे। तभी बंद सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव के कारण एक मजदूर की मौत हो गयी। 


जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से अन्य मजदूरों को रस्सी की मदद से बाहरर निकाला गया। जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के भतीजे श्याम कुमार ने बताया कि सभी मजदूरी करते हैं। शौचालय के नये टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए संजय साव,दीपक कुमार और नंदलाल मांझी टंकी के अंदर सफाई करने के लिए गया था। 


टंकी की सफाई के दौरान तीनो अंदर बेहोश हो गया। स्थानीय लोग बचाने के लिए सामने आए। इस दौरान चंदन और विकास भी बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर सभी को बाहर निकाला। जहां इलाज के दौरान संजय साव की मौत हो गई। जबकि अन्य मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े जिन्हें आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स