ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

रात में गर्लफ्रेंड से मिलने पंहुचा बॉयफ्रेंड, लड़की के घरवालों ने जमकर कर दी कुटाई; मौत के बाद हुआ बबाल

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, मारपीट की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ता

रात में गर्लफ्रेंड से मिलने पंहुचा बॉयफ्रेंड, लड़की के घरवालों ने जमकर कर दी कुटाई; मौत के बाद हुआ बबाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, मारपीट की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जुमई से निकल कर सामने आया है। जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल उत्पन हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिला के टाउन थाना क्षेत्र के महिसोरी मोहल्ले में एक युवक की पीट पीटकर हत्या गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना की सुचना नजदीकी थाने को दे दी गई। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


बताया जाता है कि,पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान 19 वर्षीय रूपेश कुमार पिता रंजीत साह (महीसोरी) इलाके के रूप में हुई है। लड़की की पहचान सुनील शर्मा के पिता के रूप में हुई है।जो लगमां नहर के पास की रहने वाली है। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है।


सूत्र बताते है कि, देर रात लड़का मिलने के लिए लड़की के घर गया हुआ था। जहां लड़की के परिजनों ने प्रेमी रूपेश कुमार की पीट पीट कर हत्या कर दिया है। जिसके बाद अब टाउन थाना की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल लड़की ने क्या जानकारी दी उसको लेकर खबर लिखने तक पुलिस के तरफ जानकारी नहीं दी गई थी। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता