ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पिता ने पुत्र की हत्या कर शव को खेत में छिपाया, कहा- बेटा नशेड़ी और अय्याश किस्म का इंसान था…

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर दी गई है। इसकी हत्या के बाद शव को खेत में छिपा दिया। इसके बाद अब इस मामले

पिता ने पुत्र की हत्या कर शव को खेत में छिपाया, कहा-  बेटा नशेड़ी और अय्याश किस्म का इंसान था…
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर दी गई है। इसकी हत्या के बाद शव को खेत में छिपा दिया। इसके बाद अब इस मामले की जानकारी पुलिस की टीम को लगी तो वह मामले की जांच में जूट गई है। फिलहाल इस मामले में आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 


जानकारी के अनुसार, जमुई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक बाप ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है। यह घटना जमुई के बैजला पंचायत के फोक्सा गांव की बताई जा रही है। पिता ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से बेटे के शव को बोरे में लपेटकर एक ग्रामीण के धान के खेत में छिपा दिया। पिता ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से बेटे के शव को बोरे में लपेटकर एक ग्रामीण के धान के खेत में छिपा दिया। मृतक की पहचान बेनी मांझी का 35 वर्षीय पुत्र भरत मांझी के रूप में की गई है।  खेत में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। 


बताया जा रहा है कि आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक नशेड़ी और अय्याश किस्म का इंसान था।  उसकी दो बार शादी हुई थी और दोनों पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं। इसलिए आरोपी पिता अपने बेटे से परेशान था और उसने हत्या कर लाश को धान के खेत में छिपा दिया। 


इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें कई प्रकार की जानकारियां जुटाई। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दो आरोपियों में एक बेनी मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में शामिल प्रयुक्त हथियार को भी जब्त किया गया है। घटना का कारण अवैध संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से चल रहा आपसी विवाद बताया जा रहा है। बता दें की पुलिस ने स्थानीय ग्रामीण लाटो मांझी के खेत से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई के सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी मौके का जायजा लिया और कई सबूत जुटाए।