ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बड़ा हादसा टला: पटना-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से अचानक उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटना-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के नीचे पहिए से अचानक धुआं निकलने के बाद रेल यात्रियों के बीच हड़कंप मच गय

बड़ा हादसा टला: पटना-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से अचानक उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटना-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के नीचे पहिए से अचानक धुआं निकलने के बाद रेल यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना दानापुर रेलखंड के गिद्धौर रेलवे स्टेशन की है।


बताया जा रहा है कि दानापुर रेलखंड के गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब पटना-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन के एक बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा। रेल यात्रियों में अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है, जिसके बाद उनमें हड़कंप मच गया।


रेल कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने हालात को काबू में किया और करीब आधे घंटे के बाद गड़बड़ी को ठीक कर ट्रेन को रवाना कर दिया। बता दें कि बीते शनिवार को दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर थलवारा के पास बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए से अचानक धुंआ निकलने लगा था, जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी थी।