ब्रेकिंग
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली

Bihar News : कोचिंग से लौट रही 9वीं की छात्रा को रोका, मारपीट कर कहा- फोन पर बात करनी ही होगी; पटना में हड़कंप

जमुई की घटना के बीच पटना के गौरीचक से भी नाबालिग छात्रा से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोन पर बात करने से इनकार करने पर दो छात्रों ने उसे रास्ते में रोककर पीटा और धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar News : कोचिंग से लौट रही 9वीं की छात्रा को रोका, मारपीट कर कहा- फोन पर बात करनी ही होगी; पटना में हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : बिहार के जमुई का मामला अभी ठंडा हुआ नहीं था कि अब राजधानी पटना के पास एक नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट और उसे फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।


दरअसल, जमुई में नाबालिग छात्रा से हुई घटना की चर्चा के बीच गौरीचक थाना क्षेत्र में भी नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट और उसे फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। यह पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा है। इसके बाद अब परिजनों ने गौरीचक थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।


इस घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक जब छात्रा स्कूल से लौटने के बाद शाम में कोचिंग पढ़ने जाती थी। इसी दौरान कोचिंग में पढ़ने वाला एक सहपाठी छात्र उसे लगातार परेशान करता था और मोबाइल फोन पर उससे बात करने का दबाव बनाता था। लेकिन जब छात्रा ने फोन पर बात करने से इनकार कर दिया तो आरोपित छात्र ने अपने एक अन्य सहपाठी के साथ मिलकर फतेहपुर के पास उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने छात्रा के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए कहा कि उसे हर हाल में फोन पर बात करनी होगी।


वहीं, घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर गौरीचक थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि आवेदन देने के करीब सात घंटे बाद तक थाने से मामले में गंभीर कार्रवाई नहीं की गई और थाना अध्यक्ष ने फोन पर भी कोई स्पष्ट जानकारी देने की जरूरत नहीं समझी।


मामले की जानकारी मिलने पर डीएसपी सदर-2 रंजन कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल गौरीचक थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता नाबालिग है और मारपीट करने वाला छात्र भी नाबालिग है। उसने छात्रा के साथ मारपीट की बात स्वीकार की है, जबकि दूसरा सहपाठी घटना के समय वहां मौजूद था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।