ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

लेडी कॉन्स्टेबल ने बचाई महिला और उसके बच्चे की जान, जमुई रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV में कैद हुई तस्वीर

JAMUI: जमुई रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। जो अब वायरल हो रहा है। जिसमें जीआरपी की महिला सिपाही सुमन वर्मा ने ट्रेन पकड़ रही एक महिला और उसके ब

लेडी कॉन्स्टेबल ने बचाई महिला और उसके बच्चे की जान, जमुई रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV में कैद हुई तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। जो अब वायरल हो रहा है। जिसमें जीआरपी की महिला सिपाही सुमन वर्मा ने ट्रेन पकड़ रही एक महिला और उसके बच्चे की जान बचा ली। पटना की ओर जा रही ट्रेन में काफी भीड़ थी। महिला गोद में बच्चे को लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। 


महिला कॉन्स्टेबल की नजर जब उस पर गई तो उसने ऐसा करने से मना किया लेकिन महिला मना करने के बावजूद चलती ट्रेन में चढ़ने लगी और कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद वो बच्चे समेत प्लेटफार्म पर गिर गयी वो प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच जाने ही वाली थी कि तभी महिला कॉन्स्टेबल सुमन वर्मा ने मां और बच्चे की जान बचा ली। 


बताया जा रहा है कि महिला यात्री जमुई रेलवे स्टेशन पर गोद में लिए छोटे बच्चे के साथ भीड़ के बीच ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। भीड़ अधिक रहने के कारण महिला यात्री ट्रेन पर नहीं चढ़ पा रही थी क्योंकि उसने एक हाथ से अपने गोद में लिए बच्चे को पकड़ रखा था और दूसरे हाथ से ट्रेन के दरवाजे पर लगे हैंडल को पकड़कर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। 


यह देख जमुई स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर मौजूद जीआरपी महिला कांस्टेबल कुमारी सुमन वर्मा ने उसे दोनों हाथों से पकड़ कर चढ़ाने का प्रयास किया तभी इसी दौरान ट्रेन खुल गई। ट्रेन के खुलने के बाद महिला सिपाही ने उक्त महिला यात्री को ट्रेन का हैंडल छोड़ने को कहा लेकिन वह छोड़ नहीं रही थी जिस कारण ट्रेन के साथ व खिंचती चली गई । 


इसी बीच उक्त महिला यात्री प्लेटफार्म पर गिरकर बच्चे के साथ ट्रेन के नीचे जाने लगी। इस दौरान महिला को पकड़कर बचाते समय महिला कांस्टेबल भी उसके साथ प्लेटफार्म पर गिर गई। इसी बीच महिला बच्चे के साथ ट्रेन के नीचे जाने लगी तो गिरने के बावजूद उक्त महिला जीआरपी कॉन्स्टेबल ने उसे खींचकर ट्रेन के नीचे जाने से बचाया जिससे उसकी जान बच पाई।


 ट्रेन के गार्ड के द्वारा ट्रेन को रोका गया। जिसके बाद उक्त महिला और बच्चे को सकुशल जमुई जीआरपी के द्वारा ट्रेन में चढ़ाया गया। इस घटना को लेकर उक्त महिला जीआरपी कॉन्स्टेबल की काफी प्रशंसा हो रही है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने महिला पुलिसकर्मी सुमन वर्मा को पुरस्कृत करने की बात कही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता