ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लॉ एंड आर्डर को चुस्त-दुरुस्त करने में लगे DIG मनु महाराज, हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

JAMUI : बिहार विधानसभा चुनाव में नक्सलियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में लगे हुए हैं. चुनाव में मतदान से पहले डीआईजी मनु महाराज नक्सल प्रभावित इलाक

 लॉ एंड आर्डर को चुस्त-दुरुस्त करने में लगे DIG मनु महाराज, हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों का लिया जायजा
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  बिहार विधानसभा चुनाव में नक्सलियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में लगे हुए हैं. चुनाव में मतदान से पहले डीआईजी मनु महाराज नक्सल प्रभावित इलाकों में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को मजबूत कर रहे हैं. गुरूवार को उन्होंने कई असफरों के साथ हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों का जायजा लिया.


गुरूवार को हेलीकॉप्टर से मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज, मलयपुर स्थित पुलिस लाइन पहुंचे जहां 215 बटालियन के कमांडेंट मुकेश कुमार , एसएसबी कमांडेंट विनय कुमार सिंह, एसएसबी द्वितीय कमान अधिकारी ललन कुमार , द्वितीय कमान अधिकारी 207 कोबरा, अभियान पुलिस अधीक्षक सुधांशु कुमार , उप कमांडेंट 131 बटालियन तुलसीदास ने हेलीकॉप्टर से जमुई ,लखीसराय, मुंगेर के जहां जमुई के बरहट ,गुरुमहा ,चोरमरा मुंगेर के भीमबांध, राजसरै,पेसर, लखीसराय,केदुधम,हनुमानथाना,सीतल कोड़ासी ,कनिमोह,के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के जंगल में हवाई सर्वेक्षण किया.


इस हवाई सर्वेक्षण का उद्देश्य 28 अक्टूबर को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर नक्सलियों की गतिविधि पर नजर रखना है. गुरुवार को मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज मलयपुर पुलिस लाइन पहुंचे. जहां 215 बटालियन सीआरपीएफ कैंप पहुंचे और अधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर अधिकारियों से  बातचीत की. बताते चलें कि 2 दिन पूर्व जमुई- मुंगेर जिला सीमा क्षेत्र के पैसराहा गांव में डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में छापामारी अभियान चला, इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नक्सलियों के सामान बरामद किए गए थे.


जानकारी अनुसार पदाधिकारियों द्वारा नक्सलियों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली गई है. यदि नक्सली चुनाव में किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास करते हैं तो उन्हें कड़ा अंजाम भुगतना पड़ेगा।हवाई सर्वेक्षण के बाद पदाधिकारियों द्वारा अपने कर्मियों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिया गया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता