ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झाझा में ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रेन डिरेल, 15 फीट गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बची ईएमयू

JAMUI: जमुई के झाझा-दादपुर मुख्य रेलखंड पर सटिंग के दौरान ईएमयू ट्रेन दुघर्टनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रेन डिरेल हो गयी। 15 फीट गड्ढे में

झाझा में ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रेन डिरेल, 15 फीट गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बची ईएमयू
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के  झाझा-दादपुर मुख्य रेलखंड पर सटिंग के दौरान ईएमयू ट्रेन दुघर्टनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रेन डिरेल हो गयी। 15 फीट गड्ढे में गिरने से ईएमयू किसी तरह बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान रेलवे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। 


दरअसल मेमू कारशेड से रख- रखाब को लेकर सटिंग हुए ईएमयू गाड़ी ज्योहि शेड से चालक लेकर सटिंग के लिए निकली और स्टेशन से महज एक किलोमीटर खलासी मुहल्ला के पास पोल संख्या 367/32-67 के बीच मेमू ठहराव स्थल पर पहुंची कि अचानक मेमू गाड़ी पटरी से आगे बढ़ गई जिसमें चालक से सटे कोच पटरी से उतर खेत की ओर लटक गयी। जिस जगह पर गाड़ी बेपटरी होकर लटकी थी उस जगह पर नीचे लगभग 15 फीट गहराई पर आसपास घर बना था। ज्योहि लोग गाड़ी को बेपटरी होते देखा वैसे ही आसपास के लोग अपना घर छोड़कर भाग निकले लेकिन अचानक गाड़ी खाली जमीन से किसी तरह अटक गयी। जिससे बड़ी दुघर्टना होने से टल गई। 


इधर ज्योहि मेमू गाड़ी के कोच का बेपटरी से होने की खबर आसपास के लोगों को मिला वैसे ही लोग हो हल्ला मचाया। रेलवे लाइन से सटे एक मकान में रहने वाले युवक ने बताया कि मैं अपने छत पर बैठकर गाड़ी को आते देख रहा था तभी अचानक वह रेलवे लाइन से आगे होकर लटक गयी।


मेमू गाड़ी का सटिंग कर रहे दानापुर डिवीजन के चालक आदर्श अंतश ने बताया कि मेमू कारशेड में दो नंबर में गाड़ी थी और शेड में प्रेशर बनाई और फिर गाड़ी को लेकर आगे बढ़ा तो ब्रेक ही नही लगा और गाड़ी बेपटरी हो गई। चालक ने बताया कि इसमें एक ही प्रेशर लगा हुआ और इसका ब्रेक फैल हो गया। इधर ईएमयू गाड़ी के बेपटरी होने की खबर मेमूकारशेड के पदाधिकारी को मिला जिसके बाद शेड के पदाधिकारी एवं कर्मी मौके पर पहुंच और गाड़ी को उठाने के प्रयास में जुट गए। 

झाझा में ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रेन डिरेल, 15 फीट गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बची ईएमयू

झाझा में ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रेन डिरेल, 15 फीट गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बची ईएमयू

झाझा में ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रेन डिरेल, 15 फीट गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बची ईएमयू

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता