ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जमुई का कुख्यात अपराधी पंकज यादव मुंगेर से गिरफ्तार, 50 हजार के ईनामी को पुलिस ने उसके घर से दबोचा

लक्ष्मीपुर और खड़गपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पंकज यादव पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। लेकिन आज उसे पुलिस ने आखिरकार उसके घर से ही धर दबोचा। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

BIHAR POLICE
कुख्यात गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल 50 हजार रूपये के इनामी कुख्यात अपराधी पंकज यादव को गिरफ्तार किया गया है। लक्ष्मीपुर और खड़गपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। वह पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। लेकिन आज उसे पुलिस ने आखिरकार उसके घर से ही धर दबोचा। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 


लक्ष्मीपुर थाने की टीम ने मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के राम बिहारी गांव में छापेमारी कर 50 हजार रूपये का ईनामी कुख्यात अपराधी पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। जमुई में वह टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल हैं। पंकज यादव पर जमुई के लक्ष्मीपुर और मुंगेर के खड़गपुर में आपराधिक मामला दर्ज है। जिसमें वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।


 तभी जमुई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 50 हजार का ईनामी अपराधी पंकज यादव अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही जमुई पुलिस ने मुंगेर जिले के खड़गपुर थाने की पुलिस की मदद से छापेमारी की और पंकज यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। खड़गपुर और लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल गिरफ्तार कुख्यात अपराधी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता